19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन की थैंक गॉड ओटीटी पर स्ट्रीम हुई, जानिए कहां देख सकेंगे फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड को अब दर्शक मुफ्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। दरअसल, अभी तक फिल्म थैंक गॉड ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रेंटल प्लान के तहत उपलब्ध थी। वहीं अब यह फिल्म प्रत्येक सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। बता दें कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय का किरदार चित्रगुप्त से प्रेरित है। वहीं फिल्म की कहानी सिद्धार्थ के किरदार के ईद-गिई घूमती नजर आती है। अजय की फिल्म थैंक गॉड विवादों में भी फंस चुकी है। दरअसल, फिल्म पर हिंदु देवता चित्रगुप्त का अपमान करने का आरोप लगा था। लोगों का कहना था कि चित्रगुप्त के किरदार के हिसाब से अजय के कपड़े, उनके संवाद और दृश्य काफी अभद्र और आपत्तिजनक हैं। हालांकि, विवाद को बढ़ता देख मेकर्स ने फिल्म में जरूर बदलाव कर दिए थे। उन्होंने फिल्म में अजय के नाम को भी बदलकर सीजी कर दिया था। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीन हफ्तों में मात्र 36.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं थैंक गॉड के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 48.99 करोड़ का कारोबार किया था। यानी 70 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई यह फिल्म अपनी लागत का मात्र 69.98 फीसदी ही कमा पाई थी। फिल्म सर्कस के जरिए अजय एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में अभिनेता स्पेशल एपियरेंस देंगे। अजय की फिल्म मैदान भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि मैदान फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। इसमें अजय कोच सईद की भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा भोला और नाम भी अभिनेता की आने वाली फिल्मों में शुमार हैं। सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म मिशन मजनू को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। मिशन मजनू की कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। यह फिल्म 18 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सिद्धार्थ कि एक्शन और रोमांच से लबरेज योद्धा 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना अहम भूमिका में हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading