23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

दिल्ली में बीएफ.7 वैरिएंट का कोई मामला नहीं मिला, घबराने की जरूरत नहीं : सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोविड की स्थिति पर मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीएफ.7 का एक भी मामला नहीं है। कोविड के मामले चीन और कई अन्य देशों में बढ़ रहे हैं। यह बीएफ.7 वैरिएंट है। दिल्ली में बीएफ.7 वैरिएंट का एक भी मामला नहीं है। इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम जीनोम अनुक्रमण कर रहे हैं। वर्तमान में दिल्ली में एक्सबीबी वैरिएंट के केस आ रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से जल्द से जल्द एहतियाती डोज लेने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसी भी प्रसार से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीएम ने यह भी कहा कि अगर दोबारा कोरोना की लहर आती है तो वे पूरी तरह तैयार हैं।

इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास दिल्ली में कोविड के लिए 8,000 बेड हैं। अब हमारा टारगेट कोविड से संबंधित 36,000 बेड तैयार करना है। हमारे पास दिल्ली में 928 मिलियन टन ऑक्सीजन की क्षमता है। वर्तमान में हर दिन 2,500 टेस्ट किए जा रहे हैं जो प्रति दिन एक लाख टेस्ट तक बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली में लगभग 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज मिली है, लेकिन केवल 24 प्रतिशत को ही एहतियाती डोज मिली है। हमारे पास 380 एम्बुलेंस हैं, हमने और अधिक एम्बुलेंस खरीदने के आदेश दिए हैं। हम केंद्र सरकार के दिशा-निदेशरें का इंतजार कर रहे हैं, जब वह आदेश देंगे तो हम लागू करेंगे।

सीएम ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर मास्क को अनिवार्य या नियम बनाने के संबंध में केंद्र चाहे जो कहे, मैनपावर और मटेरियल उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है।

अन्य ख़बरें

चंडीगढ़ : पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवजातों के लिए बेबी केयर किट और रक्तदान शिविर का आयोजन

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading