21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक बार फिर गणेश आचार्य के साथ काम करने को लेकर उत्साहित कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी खुश हैं और इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया के जारिए फैंस के साथ साझा किया है। पहली बार कियारा ने गोविंदा नाम मेरा की बिजली में गणेश आचार्य के साथ काम किया था और अब दूसरी बार उनके साथ कार्तिक आर्यन अभिनीत आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा में काम करेंगी।कियारा ने गोविंदा नाम मेरा की प्रतिक्रिया का जश्न मनाते हुए बिजली पर डांस करते हुए अपना और गणेश का एक वीडियो साझा किया। अभिनेत्री ने कहा, द लेजेंड के साथ, मैं बिजली के लिए मास्टरजी द्वारा कोरियोग्राफ किए जाने को लेकर बहुत उत्साहित थी। अब बस हम सत्य प्रेम की कथा के सेट पर कुछ बिजली जोड़ रहे हैं और हम साथ में अगले गाने की शूटिंग कर रहे हैं।कियारा ने अब अपनी आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जो समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading