21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अवतार 2 ने पार किया 5,000 करोड़ का आंकड़ा, सर्कस ने पहले दिन की इतनी कमाई

भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की फिल्म अवतार 2 और बॉलीवुड की सर्कस दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। दोनों ही फिल्मों ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है, इसका डाटा सामने आ चुका है। एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस ने पहले दिन 10 करोड़ से कम की ओपनिंग ली है। वहीं, दूसरी तरफ जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 5,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 206.6 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही जेम्स की फिल्म ने एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, स्पाइडरमैन: नो वे होम और डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। हालांकि, अवतार 2 अब भी एवेंजर्स एंडगेम से पीछे है। बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम ने पहले हफ्ते में 260.40 करोड़ का कारोबार किया था। 1. एवेंजर्स एंडगेम – 260.40 करोड़, 2. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर – 156.64 करोड़, 3. डॉक्टर स्ट्रेंज – 101.49 करोड़, 4.स्पाइडरमैन: नो वे होम – 148.07 करोड़। अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों को ही नहीं बल्कि भारत की भी कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। आठ दिन में अवतार 2 ने जितने करोड़ का कारोबार किया है, वह 2022 में रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी (132.01 करोड़) और भूल भुलैया 2 (184.32 करोड़) के कुल कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। हालांकि, जेम्स की फिल्म केजीएफ 2 (पहले हफ्ते में 523.75 करोड़) और आरआरआर (पहले हफ्ते में 477.5 करोड़) को पछाड़ पाने में नाकामयाब रही। अब बात करते हैं रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की। बता दें कि सर्कस ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पिछले एक दशक में रोहित की जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, उन सब ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सर्कस ने पहले दिन यानी शुक्रवार को मात्र सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 1. सूर्यवंशी (2021) – 26.29 करोड़ रुपये 2. सिंबा (2018)- 20.72 करोड़ रुपये 3. गोलमाल अगेन (2017) – 30.14 करोड़ रुपये 4. दिलवाले (2015)- 21 करोड़ रुपये 5. सिंघम रिटर्न्स (2014)- 32.09 करोड़ रुपये 6. चेन्नई एक्सप्रेस (2013)- 33.12 करोड़ रुपये।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading