August 29, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पांच वर्षों तक भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत होगी: सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर | सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस के अनुसार अगले पांच वर्षों के लिए भारत की वार्षिक वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसके बाद अगले नौ वर्षों के दौरान इसके बढ़कर 6.5 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। यह 2022 में विश्व आर्थिक लीग तालिका में मौजूदा पांचवें स्थान से 2037 तक भारत को वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ले जाने वाला है। संस्थान ने सोमवार को अपने सालाना वल्र्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2023 में यह भविष्यवाणी की।

यूके स्थित कंसल्टेंसी ने सुझाव दिया है कि प्रमुख दरों में वृद्धि और वैश्विक मांग में गिरावट के बावजूद चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

संस्थान ने कहा कि भारत में 2022 में अनुमानित पीपीपी-समायोजित जीडीपी प्रति व्यक्ति 8,293 डॉलर था, जो इसे निम्न मध्यम-आय वाले देश के रूप में वर्गीकृत करता है।

पीपीपी जीडीपी सकल घरेलू उत्पाद है, जिसे क्रय शक्ति समानता दरों का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय डॉलर में परिवर्तित किया जाता है।

संस्थान ने आगे कहा कि यद्यपि कृषि भारत के अधिकांश श्रम बाजार को रोजगार देती है, लेकिन यह सेवा क्षेत्र है, जो देश की आर्थिक गतिविधियों को संचालित करता है।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

Newsdesk

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए ने सिप्ला की पुणे इकाई का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading