21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दुबई में सिद्धार्थ-कियारा ने करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ नया साल मनाया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने दुबई में फिल्म निर्माता करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नया साल 2023 मनाया। रिपोर्ट के अनुसार, सद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम से समारोहों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सिद्धार्थ और करण को ऑल-ब्लैक लुक में देखा जा सकता है, वहीं नए साल की पार्टी के दौरान कियारा आडवाणी को भी एक शिमरी ग्रीन ड्रेस में देखा गया। कैप्शन में मनीष ने लिखा, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।वहीं करण जौहर ने भी नए साल की पार्टी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन में भी शेयर कीं हैं। तस्वीरों में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ पोज दिया, जिन्होंने अपनी आंखों पर मास्क लगाया हुआ था।सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बात करें तो दोनों को पहली बार पर्दे पर साल 2021 में आई फिल्म शेरशाहÓ में साथ देखा गया था। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया है, लेकिन दोनों ने ने मीडिया से बातचीत में एक-दूसरे के बारे में प्यार से बात की है।गौरतलब है कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी को हाल ही में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ गोविंदा नाम मेराÓ में देखा गया था, वहीं सिद्धार्थ की मिशन मजनूÓ 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading