July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मेरठ में सांड़ के हमले में दो की मौत

मेरठ, 3 जनवरी | मेरठ में दो घटनाओं में आवारा सांड़ों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में मेरठ के मीरपुर गांव में आवारा सांड़ के हमले के एक दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। आंगन से भगाने की कोशिश करने पर सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने उसे सींग से उठा लिया और जमीन पर पटक दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और उसे बचाया। इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

पुलिस के अनुसार आवारा सांड गीता देवी के घर के आंगन में पहुंच गया था और उसके मवेशियों से भिड़ने की कोशिश की। घटना के बाद उसके पति नीतू कुमार उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना में मेरठ के जिन्जोखर गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार बाइक पर कहीं जा रहा था तभी सांड़ की चपेट में बाइक आने से राहुल की मौत हो गई। रात भर वह सड़क पर पड़ा रहा। घटना का पता तब चला जब राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading