32.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जूनियर एनटीआर के साथ एनटीआर 31 में नजर आ सकते हैं आमिर खान

वर्ष 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का कॉम्बिनेशन दिखने वाला है। शाहरुख खान ने फिल्म जवान के लिए साउथ निर्देशक एटली से हाथ मिलाया है, वहीं प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष के लिए निर्देशक ओम राउत के साथ प्रोजेक्ट साइन किया है। अब खबर आ रही है कि केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान को अप्रोच किया है। निर्देशक प्रशांत ने साल 2022 की शुरुआत में जूनियर एनटीआर के साथ अपने प्रोजेक्ट एनटीआर31 की घोषणा की थी।रिपोर्ट के मुताबिक, इसी फिल्म के लिए प्रशांत ने आमिर को अप्रोच किया है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे कोई जानकारी नहीं दी गई है। यदि यह खबर सही निकलती है तो प्रशांत के निर्देशन में जूनियर एनटीआर और आमिर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि प्रशांत, फिल्म सालार का काम पूरा करने के बाद अगले साल अप्रैल में एनटीआर31 पर काम शुरू करेंगे। क्या आमिर ने इस फिल्म के लिए हां कह दी है? वह, प्रशांत की फिल्म में किस तरह का रोल अदा करने वाले हैं? इन तमाम सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। सूत्रों की मानें तो अभी प्रशांत फिल्म सालार के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। याद दिला दें, आमिर ने फिल्म सलाम वेंकी के प्रीमियर के दौरान ब्रेक लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, मैं पिछले कई सालों से लगातार काम कर रहा हूं और अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लेना चाहता हूं। जहां तक अभिनय की बात है तो मैं एक साल बाद फिल्मों में वापसी करूंगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता, प्रशांत की इसी फिल्म के जरिए वापसी करने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एसएस राजामौली की आरआरआर के तुरंत बाद जूनियर एनटीआर ने निर्देशक कोराताला शिवा की फिल्म एनटीआर 30 साइन कर ली थी। अभी इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। प्रशांत, इस वक्त प्रभास और श्रुति हासन की बिग बजट फिल्म सालार में व्यस्त है। सालार और एनटीआर 31 के बाद प्रशांत के खाते में केजीएफ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म केजीएफ चैप्टर 3 है।

अन्य ख़बरें

माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading