19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने बनाया एक्शन प्लान

नई दिल्ली, 10 जनवरी | वंदे भारत एक्सप्रेस में लगातर आ रही पत्थरबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने नए एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

आए दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने नया प्लान तैयार किया है। रेलवे अब इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को जागरूक करने का काम भी करेगी। दरअसल, वंदे भारत पर कई बार पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे ने इसके लिए मंडल स्तर पर जागरूक करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की टीम बनाने जा रही है।

भारतीय ट्रेन के आधुनिकीकरण के लिहाज से देशभर के अलग-अलग राज्यों में वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन सेमी स्पीड की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन इन ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक कई बार इन ट्रेन पर पथराव की सूचना चुकी है। बीते रविवार को भी न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। हालांकि इस पत्थरबाजी में ट्रेन या किसी यात्री को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सबसे ताजा मामला बिहार के बारसोई इलाके में हुआ। इससे पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की जानकारी समाने आई थी।

इसके आरोप में पुलिस ने बिहार के किशनगंज से तीन नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा था। तीन जनवरी को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ीवंदे भारत ट्रेन पर किशनगंज में पत्थरबाजी हुई थी।

रेल में इन पर पत्थरबाजी की घटना को देखते हुए रेल मंत्रालय ने जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत खासतौर पर युवाओं और बच्चों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि ये ही लोग इस तरह की घटनाओं में लिप्त पाए जाते हैं। रेलवे की टीम इन्हें समझाएगी कि इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की संपत्ति और देश का नुकसान होता है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस तरह का अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading