19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दृश्यम 2 के बाद रेड 2बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड में कुछ समय से सीच्ल फिल्मों का दौर चल रहा है। अब इस लिस्ट में अजय देवगन की साल 2018 में आई रेड का नाम जुड़ गया है।रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय रेड 2 की शूटिंग करने जा रहे है। दृश्यम 2 के निर्माता कुमार मंगत इस फिल्म में पैसा लगाएंगे। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी रेड ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी रेड में अजय को एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाते देखा गया था, जो 49 ट्रांसफर के बाद लखनऊ पहुंचते हैं। रेड 2 का निर्देशन भी राजकुमार ही करेंगे। रेड में अजय के साथ इलियाना डिक्रूज को भी उनकी पत्नी के अहम रोल में देखा गया था। उनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading