20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जैकलीन बोलीं, सुकेश चंद्रशेखर ने मेरे जज्बातों से खेला, मेरी जिंदगी नरक बना दी

नई दिल्ली, 19 जनवरी | अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनके जीवन को ‘नरक’ बना दिया। पटियाला हाउस अदालत में चल रहे मामले में अभिनेत्री ने दावा किया कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने खुद को ‘एक सरकारी अधिकारी’ के रूप में पेश किया और उनसे कहा कि उन्हें कार से सैर कराने ले जा रही है।

जैकलीन के बयान के अनुसार, सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक के रूप में पेश किया था और दावा किया था कि (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) जे. जयललिता उनकी मौसी थीं।

जैकलीन ने कहा, “सुकेश ने मुझसे कहा कि वह उनका बड़ा प्रशंसक है और मुझे दक्षिण भारत में भी फिल्में करनी चाहिए। सन टीवी के मालिक के रूप में उसके पास कई प्रोजेक्ट हैं। उसने कहा, हमें दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी आजीविका बर्बाद कर दी।”

जैकलीन ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि उन्हें गृह और कानून मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप खुद को पेश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें सुकेश के असली नाम का पता तब चला, जब उन्हें उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पिंकी ईरानी ने धोखा दिया था। उसने कभी भी सुकेश की पृष्ठभूमि का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा, “पिंकी ईरानी चंद्रशेखर की गतिविधियों और पृष्ठभूमि से वाकिफ थी। लेकिन उसने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया।”

इसी अदालत ने 16 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अभिनेत्री द्वारा दायर एक आवेदन पर नोटिस जारी किया था, जिसमें पेशे से जुड़े काम के लिए 27 जनवरी के बाद दुबई जाने की अनुमति मांगी गई है।

उन्हेंने आवेदन पर तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध किया था, इसलिए अदालत ने मामले को अगली सुनवाई की तारीख 25 जनवरी तय कर दी।

जैकलीन ने पिछले साल दिसंबर में बहरीन में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उन्होंने इसे वापस ले लिया, क्योंकि अदालत उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने को तैयार नहीं थी।

चंद्रशेखर पर कथित तौर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने का आरोप है। उसने पूर्व फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

उसने कथित तौर पर जैकलीन को बहुत महंगे उपहार भेजे थे, जबकि उसने अपनी जमानत अवधि के दौरान उनके लिए मुंबई से चेन्नई के लिए एक चार्टर्ड उड़ान भी बुक की थी।

ईडी के अनुसार, यह संदेह है कि कथित ठग ने सिंह से उगाही के पैसे का बड़ा हिस्सा जैकलीन को भेजा था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading