21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का हिस्सा बनीं गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्य

अभिनेता गोविंदा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। उन्होंने अपने डांस, स्टाइल और कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज किया है। पिछले लंबे वक्त से चर्चा है कि उनके बेटे यशवर्धन जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, वह आओ ट्विस्ट करें नाम की फिल्म से डेब्यू करेंगे, जिसे गोविंदा खुद प्रोड्यूस करेंगे। एक रिपोर्ट का दावा है कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्य आचार्य फिल्म में यशवर्धन के अपोजिट नजर आएंगी।कहा जा रहा है कि यशवर्धन और सौंदर्य आचार्य की फिल्म को गणेश आचार्य डायरेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि यशवर्धन ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। उन्होंने ढिशूम, किक 2 और तड़प जैसी फिल्मो को असिस्ट किया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading