34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के सीजेआई के विचार का स्वागत किया

नई दिल्ली, 22 जनवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ के इस सुझाव का स्वागत किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “हाल ही में एक समारोह में माननीय सीजेआई न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने क्षेत्रीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए तकनीक के उपयोग का भी सुझाव दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है, जो कई लोगों की, विशेष रूप से युवाओं की मदद करेगा।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भारत में कई भाषाएं हैं, जो हमारी सांस्कृतिक जीवंतता में इजाफा करती हैं। केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विषयों का अध्ययन करने का विकल्प शामिल है।”

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading