June 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली, 22 जून। ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में छूट दी गई है और विदेशों में सीज तेहरान की कुछ संपत्तियां भी जारी कर दी गई हैं।अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पाकिस्तान और कतर की लगातार मध्यस्थता से लेबनान युद्ध को समाप्त करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।”ईरान की एक प्रमुख समाचार एजेंसी फार्स न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, अराघची का यह बयान उस समय आया, जब स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच तकनीकी स्तर की वार्ताएं समाप्त हुईं।

स्विट्जरलैंड में हुई ये बातचीत 14-सूत्रीय इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत पहली उच्च-स्तरीय वार्ता थी। इस समझौते के अनुसार, दोनों पक्षों ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को ‘तुरंत और स्थायी रूप से’ समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।फार्स न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, समझौते में कहा गया है कि 30 दिनों के भीतर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाई जाएगी, ईरान की अरबों डॉलर की सीज संपत्तियां जारी की जाएंगी, ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर का फंड बनाया जाएगा और युद्ध के कारण बंद किए गए होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोला जाएगा।

 

अन्य ख़बरें

ईरान-अमेरिका समझौते के बाद होर्मुज से 11 हजार नाविकों को निकालने की तैयारी: आईएमओ

Newsdesk

रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कतर के अमीर से की बात

Newsdesk

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से मिले सिंगापुर के हाई कमिश्नर, रक्षा साझेदारी आगे बढ़ाने पर बातचीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading