19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अथिया-राहुल की शादी के खास मौके पर अजय देवगन ने दी बधाई

मुंबई, 23 जनवरी | बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में कपल को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल से इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

कपल की एक तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा: मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और मना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल संग शादी पर ढेरों बधाइयां।

मैं यहां इस यंग कपल को शानदार मैरिड लाइफ के लिए विश करता हूं। और, अन्ना इस शुभ अवसर पर मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। (हार्ट इमोजी) अजय

अजय और सुनील, दोनों 1990 के दशक के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। दोनों करीबी दोस्त के रूप में जाने जाते हैं।

दोनों ने ‘दिलवाले’, ‘कयामत’, ‘कैश’ और कई अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी के अकाउंट पर देखे गए एक वीडियो में सुनील अपनी कार से उतरते और पैपराजी के पास जाते नजर आ रहे हैं।

उन्हें यह कहते सुना जा सकता है: आ रहे हैं हम लोग। कल उनको लेकर आता हूं, बच्चों को।

अन्य ख़बरें

क्यूबा भारत के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने का इच्छुक: राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading