24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म भोला का दूसरा टीजर जारी, 30 मार्च को होगी रिलीज

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भोला को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ तब्बू नजर आने वाली हैं। अब मंगलवार को निर्माताओं ने भोला का दूसरा टीजर जारी कर दिया है। बता दें, इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर सामने आ चुका है। भोला का निर्माण अजय की प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स ने किया है। यह 3डी फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। भोला तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेता कार्ति नजर आए थे। अजय ही भोला का निर्देशन भी कर रहे हैं। इससे पहले रनवे 34 और शिवाय जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। निर्माता इससे पहले फिल्म भोला से तब्बू और अजय का फर्स्ट लुक जारी कर चुके हैं। अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मैदान, रेड 2 और सिंघम 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading