21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का गाना शो मी द ठुमका रिलीज

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर रणबीर कपीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म तू झूठी मै मक्कार का नया सॉन्ग आज रिलीज हो चुका है. गाने का नाम है शो मी द ठुमका. बता दें कि इस सॉन्ग में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपने डांस मूव्स से सबका दिल जीत रहे हैं. यह गाना 21 फरवरी को रिलीज किया गया है. फुट-टैपिंग नंबर, प्रीतम द्वारा रचित और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखा गया है. साथ ही इस गाने को, सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह द्वारा गाया गया है. शो मी द ठुमका एक शादी पर आधारित है और इसमें रणबीर और श्रद्धा के बीच मस्ती भरी हंसी-मजाक देखा जा सकता है.गाने के बारे में बात करें तो, यह गीत ये जवानी है दीवानी से रणबीर कपूर की चार्टबस्टर सॉन्ग दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की याद दिलाता है, जिसका लुक और फील एक जैसा था. इस गाने में लगभग 100 डासंर्स ने नृत्य किया है. रणबीर और श्रद्धा के लिए इस सॉन्ग की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है. इससे पहले, फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, प्यार होता बार बार है और तेरे प्यार में दोनों ही गानों को फैंस से काफी प्यार मिला है. साथ ही, अब इस सॉन्ग को दर्शकों से कैसा रिएक्शन मिलता है, यह देखना होगा. फिल्म के बारे में बात करें तो, तू झूठी मैं मक्कार रणबीर कपूर की साल की पहली रिलीज है और निर्देशक लव रंजन के साथ उनका पहला सहयोग है, जो सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 2022 में रिलीज हुई बागी 3 के बाद तू झूठी मैं मक्कार श्रद्धा कपूर की पर्दे पर वापसी है. इस फिल्म में डिंपल कपाडिय़ा, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी, मोनिका चौधरी, हसलीन कौर, राजेश जैस, आयशा रजा मिश्रा जैसे कई कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 8 मार्च को होली पर रिलीज होने जा रही है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading