24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

चौथा टेस्ट, पहला दिन: अश्विन, शमी को एक-एक विकेट, ऑस्ट्रेलिया लंच तक 75/2

अहमदाबाद, 9 मार्च | ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को सुबह के सत्र में एक-एक विकेट लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 29 ओवर में दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में ट्रेविस हैड और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। लेकिन अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट लेकर भारत की वापसी कराई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मजबूत ओपनिंग साझेदारी के बाद अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब ट्रेविस हैड (32) अश्विन की गेंद को मारने की कोशिश में मिड ऑन पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए। शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। लाबुशेन तीन रन ही बना सके।

लंच के समय ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रमश: 27 और दो रन पर नाबाद थे।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading