October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का मिला ऑस्कर

लॉस एंजेलिस, 13 मार्च | 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर हासिल किया है। अवॉर्ड प्रेडो पास्कल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजर ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ जैसे बेहतरीन शॉर्ट फिल्म को पछाड़ कर यह अवॉर्ड जीता है।

डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। कार्तिकी ने फिल्म के बारे में बात की और उनके काम को पहचानने के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स को धन्यवाद दिया।

‘एलिफेंट व्हिस्पर्स’ कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनी पहली शॉर्ट फिल्म है। डॉक्यूमेंट्री में इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है, जिसमें एक कपल रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment