November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महीने भर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में दो बार लगी आग

नई दिल्ली, 14 मार्च | एक महीने के भीतर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में दो बार आग लगी। यात्रियों ने ट्रेन से कूद कर बचाई जान। दूसरी घटना सोमवार रात की है। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। जब दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड के बीच लहेरियासराय स्टेशन के समीप इस ट्रेन की पेंट्री कार में आग लग गई है। ट्रेन जैसे ही दरभंगा जंक्शन से आगे बढ़कर लहेरियासराय स्टेशन से पास पहुंची तभी पेंट्री कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रेन में आग लगने की सूचना फैलते ही ड्राइवर ने इमर्जेंसी ब्रेक लगा दिया। हालांकि, ट्रेन रुकने से पहले ही यात्रियों में भगदड़ की स्थिति मच गई। जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इसमें कई यात्री चोटिल हो गए हैं। ट्रेन लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक रूकी रही। वहीं रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ट्रेन की पेंट्री कार में लगी आग को दस मिनट में ही बुझा लिया गया।

इससे पहले अन्य घटना 19 फरवरी को पूर्व मंध्य रेल के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की खाली ट्रेन में अचानक आग लग गई। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान ही इसमें आग लगी।

घटना सुबह 9.13 बजे के बीच की है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास अफरा तफरी मच गई थी। लोग इधर-उधर भागने लगे। पहले ये आग एक ही बोगी में लगी, लेकिन ये आग तेजी से चार बोगी तक फैल गई। राहत की बात यह थी कि इस ट्रेन में कोई यात्री नहीं था इसलिए इस भीषण आगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ।

बीते सप्ताह भी 48 घंटे के अंतर तीन ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment