November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रदेश को नशामुक्त बनाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान

*

*कोतवाली थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में अनूपपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी गांजा, चार पहिया वाहन व नगदी सहित गिरफ्तार*
अनूपपुर, सुमिता शर्मा/ पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने हेतु राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर दो आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

रविवार को एसडीओपी अनूपपुर द्वारा गठित टीम द्वारा आरोपी ।… उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 कड्डीटोला बुढार थाना बुढार जिला शहडोल, आरोपी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 मुरलियाबाग रोड बुढार थाना बुढार जिला शहडोल से मादक पदार्थ गांजा 5.280 किलोग्राम कीमती 52800 रूपये एवं नगदी 3.45.700 रूपये व सफेद रंग की क्रेटा कार कीमती करीब 10,00,000 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 576/26 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है. ज्ञात रहे कि आरोपी के विरूद्ध पूर्व में अन्य जिला / थानो में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है।

उपरोक्त कार्यवाही एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा प्रधान आरक्षक शिव शंकर प्रजापति, नितिन नामदेव, आरक्षक सोनू यादव की टीम के द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री एवं कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment