24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली, 14 मार्च | स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे जबकि पैट कमिंस ने अपनी मां के निधन के कारण घर में रहने का ही फैसला किया है।

कमिंस दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद अपनी मां मारिया के पास रहने के लिए भारत दौरा छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए थे। कमिंस की मां का पिछले सप्ताह ब्रैस्ट कैंसर के कारण निधन हो गया था जबकि अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट खेला जा रहा था। कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने आखिरी दो टेस्टों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था।

प्रमुख कोच एंडरयू मैकडोनाल्ड के हवाले से क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू ने कहा, “पैट वापिस नहीं आ रहे हैं। वह उन चीजों की देख्भाल कर रहे हैं जो घर पर हुई हैं। हमारी संवेदनाएं पैट और उनके परिवार के साथ हैं जो एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।”

कमिंस की 15 सदस्यीय टीम में किसी ने जगह नहीं ली है लेकिन झाय रिचर्डसन के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हो जाने से नाथन एलिस को हाल ही में वापस बुलाया गया था।

मैकडोनाल्ड ने यह भी पुष्टि की कि डेविड वार्नर आखिरी दो टेस्ट कोहनी की चोट के कारण चूकने के बाद टीम में लौटेंगे। एश्टन एगर भी टीम में लौटेंगे जबकि टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें वापस स्वदेश भेज दिया गया था।

वनडे सीरीज में आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की भी वापसी होगी जो पिछले नवम्बर में पैर में चोट खा बैठे थे।

वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading