26 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रेस्टोरेंट की आड़ में बार चला रहा कोरियाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 30 मार्च | रेस्टोरेंट की आड़ में बार चला रहा एक कोरियाई नागरिक गिरफ्तार हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में रेस्टोरेंट से बड़ी संख्या में विदेशी शराब और बीयर की बोतल बरामद हुई है। बुधवार को आबकारी विभाग ने बीटा 2 पुलिस के साथ परी चौक के पास एनआरआई कॉप्लेक्स में रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध बार चलाने वाले कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। ओमेक्स एनआरआई कॉप्लेक्स में कोरियन रेस्तरां मीमो में अवैध बार चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने दो बोतल चीमोसून बीयर, दो बोतल भारतीय ब्रांड की बियर, 8 खाली बोतले चूम चूरम, दो बोतल जिनरो चीमोसून बीयर और 8 बोतल भारतीय ब्रांड के स्ट्रॉन्ग बीयर बरामद की है। पुलिस ने शराब परोसने वाले दक्षिण कोरियाई नागरिक हेओ सेयोंग को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह जेपी ग्रीन सोसाइटी के मून कोर्ट अपार्टमेंट में रह रहा था।

अन्य ख़बरें

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति ने भी पक्का किया मेडल, महिला 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

कांवड़ यात्रा: गौतमबुद्ध नगर में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 3000 कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

Newsdesk

कर्नाटक के पास तमिलनाडु को देने के लिए पर्याप्त कावेरी जल नहीं : एमबी पाटिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading