20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने की सधी शुरुआत, डबल डिजिट में हुई कमाई

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर सधी शुरूआत की है। दृश्यम 2 की बंपर सक्सेस के बाद फैंस को भी अजय देवगन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को मेकर्स ने रामनवमी के दिन रिलीज किया था। हालांकि इसका खास फायदा नहीं हुआ। गुरुवार होने की वजह से फिल्म को लिमिटिड ओपनिंग मिली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ज्यादा बेहतर स्थिति पेश नहीं कर रही थी। इस वजह से शुरू से ही ट्रेड पंडित कयास लगा रहे थे कि फिल्म पहले दिन करीब 10’2 करोड़ रुपये की ही ओपनिंग ले सकेगी। अब हुआ भी कुछ ऐसा ही है।फिल्म स्टार अजय देवगन और तबू की फिल्म भोला ने पहले दिन थियेटर्स से कुल 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं। मगर खराब भी नहीं है। अब इसके आगे फिल्म को दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिव्यूज ही काम आएंगे। जो आने वाले दिनों में फिल्म भोला की ऑक्यूपेंसी में इजाफा दर्ज करवा सके और फिल्म एक अच्छी कमाई अपने खाते में जोड़ सके।बता दें कि क्योंकि इस फिल्म में हैवी वीएफएक्स वर्क का इस्तेमाल हुआ है। जिसकी वजह से फिल्म की लागत करीब 100 करोड़ रुपये पहुंच गई है। ऐसे में जरूरी है कि अजय देवगन के ही निर्देशन में बनी ये फिल्म थियेटर्स से करीब 120 करोड़ से ऊपर की कमाई हासिल कर सके।जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि अजय देवगन और तबू की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। तमिल भाषा में इस फिल्म का निर्देशक लोकेश कनगराज ने किया था। अब इसी फिल्म को अजय देवगन ने अपने ही अंदाज में रीक्रिएट किया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading