26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी में नशे में धुत शख्स ने की फायरिंग, पांच घायल

अलीगढ़, 2 अप्रैल | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सालपुर गांव में नशे की हालत में गोलीबारी कर एक व्यक्ति ने पांच लोगों को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में एक आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुआ आरोपी भूरा का उसी गांव के यशपाल से विवाद हो गया और उसने गोली चला दी। इससे पांच राहगीर घायल हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आर.के. सिसौदिया ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हमने उसके कब्जे से एक हथियार भी बरामद किया है।

पीड़ितों में से एक, विकलांग राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग में चार अन्य लोग भी फंस गए।

डीएसपी ने कहा, घायलों को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

संविधान और संघ की विचारधारा के बीच जारी है लड़ाई: राहुल गांधी

Newsdesk

कर्नाटक पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत

Newsdesk

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading