21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भोला की कमाई ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दसरा का शानदार प्रदर्शन जारी

अजय देवगन की पिछली रिलीज दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद से ही सभी की निगाहें भोला पर टिकी हुई थीं। भोला ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन यह कमाई के मामले में दृश्यम 2 के सामने खरी नहीं उतरी। पहले दिन 11 करोड़ के साथ शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन भोला की कमाई में गिरावट दिखी। अब तीसरे दिन इसकी कमाई ने फिर रफ्तार पकड़ी और 12.10 करोड़ का कलेक्शन किया। अजय की भोला 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी की रीमेक है, जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पहले दिन 11 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म ने महज 7.40 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तीसरे दिन फिल्म ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई करते हुए 12.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 30.7 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनियाभर में इसकी कमाई 50 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। वितरकों और निर्माताओं के आंकड़ों के अनुसार, भोला के कारोबार में शुक्रवार की तुलना में 63 प्रतिशत उछाल आया है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म अच्छे कलेक्शन के साथ ओपनिंग वीकेंड में कुल 45 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने अब 43.60 करोड़ कमा लिए हैं और अगले हफ्ते यह 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। अजय ने भोला में अभिनय के साथ ही इसका निर्देशन भी किया है। इसमें तब्बू, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, विनीत कुमार और संजय मिश्रा सहित कई सितारे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भोला को बनाने में करीब 125 करोड़ रुपये की लागत आई है और अब अजय इसका यूनिवर्स बनाने की योजना भी बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस एक्शन थ्रिलर के सीक्वल में अजय का सामना अभिषेक बच्चन के साथ होने वाला है। नानी और कीर्ति सुरेश की दसरा भी पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 23.20 करोड़ कमाए और दूसरे दिन इसका कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 13 करोड़ का कारोबार किया और इसकी कुल कमाई 45.95 करोड़ हो गई। हालांकि, फिल्म की ज्यादा कमाई तेलुगू में हो रही है। हिंदी में पहले दिन इसने 53 लाख और दूसरे दिन 43 लाख रुपये ही कमाए हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading