20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन की भोला ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा

एक्टर-डायरेक्टर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर भोला पिछले गुरुवार को रामनवमी के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. भोला ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. जिसके बाद लग रहा था कि अजय की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करेगी. हालांकि दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में 33 फीसदी की गिरावट आई. इसके बाद वीकेंड पर भोला की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली. वहीं पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर भारी गिरावट आई. इन सबके बीच भोला के रिलीज के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने मंगलवार को कितना बिजनेस किया.इमोशनंस और एक्शन के तड़के वाली फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर लटके-झटके खाती आगे बढ़ रही है. फिल्म की कमाई में कभी तेजी देखने को मिलती है तो कभी फिल्म का कलेक्शन धड़ाम हो जाता है. इन सबके बीच भोला की कमाई के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भोला ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है. बता दें कि फिल्म ने सोमवार को भी 4.50 करोड़ ही कमाए थे. इसी के साथ भोला का कुल कलेक्शन अब 53.28 करोड़ रुपये हो गया है.100 करोड़ के बजट में बनी भोलाÓ 6 दिन की कमाई के बाद फाइनली हिचकोले खाते हुए 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. इन सबके बीच दिलचस्प बात ये है कि अगले दो हफ्ते तक भोला के लिए बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने का शानदार मौका है क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. 21 अप्रैल को ही सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में पहुंचेगी. तब तक उम्मीद है कि अजय की फिल्म गिरते-पड़ते कई करोड़ बटोर ही लेगी. वहीं भोला की कमाई का ट्रेंड भी यही दिखा रहा है कि इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा का रहेगा.स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमला पॉल, गजराज राव और कई अन्य कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading