23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भोपाल के वन विहार में लगेंगे समर कैंप

भोपाल, 6 अप्रैल | मध्य प्रदेश की राजधानी में स्कूली और कॉलेज के छात्रों को वन्य प्राणी और पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के मकसद से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शासकीय विद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को वन, वन्य-प्राणियों, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति-संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित कराने के लिये अप्रैल और मई माह में प्रत्येक शनिवार को समर कैम्प लगाये जायेंगे। प्रत्येक कैम्प में अधिकतम 50 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

संचालक वन विहार ने बताया कि विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को 15, 22 और 29 अप्रैल को तथा मई माह 6, 13 एवं 27 मई को समर कैम्प के जरिये इन गतिविधियों से रू-ब-रू और जागरूक कराया जायेगा। विद्यार्थी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश क्रमांक-दो पर इकाई पर्यटन कार्यालय में 150 रुपए जमा कर कैम्प के लिये पंजीयन करा सकते हैं।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

मिजोरम में हाईवे परियोजना स्थल पर करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल

Newsdesk

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading