September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक: पुलिस कमिश्नर के साथ बहस करने के आरोप में जेडीएस उम्मीदवार समेत सात पर केस

कुलबुर्गी (कर्नाटक), 8 अप्रैल | कुलबुर्गी के पुलिस आयुक्त के साथ बहस करने के आरोप में जनता दल (सेकुलर) के एक उम्मीदवार सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलबुर्गी के रोजा थाने में जेडीएस उम्मीदवार नासिर हुसैन उस्ताद और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

मामले का मुख्य आरोपी नासिर कलबुर्गी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। उसके सहयोगी अफजल मोहम्मद, शफी पटेल, मुदस्सिर, गौस भगवान, मजहर लातोर, तलह और सोहेल को मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।

नासिर की पुलिस आयुक्त चेतन के साथ उस समय बहस हुई जब पुलिस बुधवार को मुस्लिम चौक के पास रेहड़ी-पटरी वालों को हटा रही थी। इलाके में ट्रैफिक जाम की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी।

जब रेहड़ी-पटरी वाले कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, तब नासिर उनके पक्ष में आ गया और सार्वजनिक रूप से पुलिस आयुक्त से सवाल करने लगा। कहासुनी के बाद उसने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए धरना दिया था।

जेडीएस नेता ने कहा कि रमजान के दौरान दुकानें खुलेंगी और त्योहार के बाद हटा दी जाएंगी। पुलिस को उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।

रोजा थाना के इंस्पेक्टर महंतेश बसापुरा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 283 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading