32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगान सरकार ने तालिबान कैदियों की रिहाई रोकी

काबुल, 8 जुलाई | अफगान सरकार ने गंभीर अपराधों में संलिप्तता के कारण तालिबान कैदियों की आखिरी बैच की रिहाई रोक दी है। मंगलवार को यह जानकारी दी गई। टोलो न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा कि अफगान सरकार ने सोमवार को एक बार फिर उन लगभग 600 तालिबान कैदियों को रिहा नहीं करने के अपने कड़े रुख को जाहिर किया, जो कथित रूप से तालिबान की सदस्यता से परे गंभीर अपराधों के दोषी हैं।

सरकार ने समूह से इन विशेष अपराधियों की रिहाई के लिए आग्रह नहीं करने के लिए कहा है।

अफगान सरकार ने रविवार को खुलासा किया कि अंतर-अफगान वार्ता में देरी के पीछे एक मुख्य कारण फरवरी में हुए अमेरिका-तालिबान समझौते के हिस्से के रूप में 5,000 कैदियों में से 597 कैदियों को रिहा करने से इनकार करना रहा है।

कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया की अगुवाई करने वाले अहमद रशीद तोताखिल ने कहा कि इन सभी पर गंभीर ‘नैतिक अपराधों’ को अंजाम देने के आरोप हैं और इनके नाम उस सूची में हैं, जिसे तालिबान ने सरकार को दिए थे।

अन्य ख़बरें

भारतीय राजदूत अजीत विनायक गुप्ते ने बर्लिन में आईएलए एयरशो में इंडिया पवेलियन का किया उद्घाटन

Newsdesk

भारत ने अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती सफलता का किया समर्थन: विदेश मंत्री जयशंकर

Newsdesk

नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading