24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अमेरिका : लुइसविले में गोलीबारी में 4 की मौत, 9 घायल

शिकागो, 11 अप्रैल | अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले शहर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लुइसविले पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि घायल हुए दो पुलिस अधिकारियों में से एक की हालत गंभीर है। घटना के तीन मिनट बाद मौके पर पहुंची लुइसविले पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय श्वेत व्यक्ति कॉनर स्टर्जन, ने अधिकारियों पर गोली चलाई, और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

यह जानकारी लुइसविले के अंतरिम प्रमुख जैकलीन गिविन-विलारोएल ने सोमवार दोपहर एक समाचार ब्रीफिंग में दी।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि यह घटना ई. मेन स्ट्रीट पर ओल्ड नेशनल बैंक में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

सदर चौपाटी की पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 5 नग बरामद; संचालक पर कार्रवाई

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading