September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस आलाकमान ने पीएल पुनिया को बनाया पर्यवेक्षक, 14 अप्रैल के बाद आएंगे उत्तराखंड

देहरादून, 12 अप्रैल | उत्तराखंड में कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर अब पार्टी आलाकमान लगाम लगाएगी। कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया को प्रदेश में नेताओं के झगड़ों को सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों की मानें तो पीएल पुनिया 14 अप्रैल के बाद कभी भी देहरादून आ सकते हैं।

आपको बता दें करण महारा प्रदेश के अध्यक्ष बने हैं, तब से पार्टी संगठन और बड़े नेताओं के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है पार्टी के नेता उपेक्षा का आरोप लगाते हैं तो पार्टी संगठन के भी अपने तर्क है ऐसे में अब पीएल पुनिया क्या तमाम बड़े नेताओं के बीच की दूरिया कम करवा पाएंगे या नहीं।

पीएल पुनिया कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, हालांकि पार्टी के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष से उतनी परेशानी नहीं है। जितनी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से है। अब देखना दिलचस्प होगा पार्टी आलाकमान ने पीएल पुनिया को जिम्मेदारी देकर करण महारा की बात तो सुनी है लेकिन क्या कोई बड़ी कार्यवाही करने का माद्दा भी पार्टी आलाकमान दिखा पाएगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading