20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुपम खेर और विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी71 का टीजर जारी

विद्युत जामवाल और अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म आईबी71 का टीजर साझा किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है और एक रोमांचक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। बीते दिनों बॉलीवुड में कई दिलचस्प स्पाई थ्रिलर फिल्में देखने को मिलीं। विद्युत ने 2021 में इस फिल्म की घोषणा की थी। अब आखिरकार फिल्म की पहली झलक देखने को मिली है। इसे देखकर दर्शक भी रोमांचित हैं।टीजर से पता चलता है कि फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक खुफिया मिशन पर आधारित है। अनुपम एक अफसर के किरदार में और विद्युत एक अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। टीजर में कहा जाता है कि ऐसा मिशन दुनिया के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। इसे शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, प्रस्तुत है भारत का सबसे खुफिया मिशन, जिसने हमें 1971 की जंग में जीत दिलाई थी। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म विद्युत की अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्शन हीरो फिल्म्स की पहली फिल्म है। विद्युत ने 2021 में अपना प्रोडक्शन हाउस चालू किया था। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म का ऐलान किया था। विद्युत ने रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। गाजी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशक संकल्प रेड्डी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में मर्दानी 2 और सलाम वेंकी में नजर आ चुके विशाल जेठवा भी नजर आएंगे। पिछले साल द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही अनुपम इस युद्ध आधारित फिल्म से जुड़े थे। फिल्म से जुडऩे पर खुशी जताते हुए अनुपम ने कहा था, ऐतिहासिक परिणामों को बताने वाली आईबी71 में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह एक ऐसी कहानी है, जिस पर बहुत बढिय़ा रिसर्च की गई है। जिस समय की यह फिल्म है, उस वक्त मैं टीनएजर था। अनुपम पिछली बार शिव शास्त्री बलबोआ में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का हिस्सा हैं। वह लाइफ इन �मेट्रो के सीक्वल मेट्रों इन दिनों में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने गाना भी गाया है। वह द वैक्सीन वार, सिग्नेचर में भी नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म द रूम का भी ऐलान किया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading