20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सैफ अली खान ने ठुकराया जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 30 का प्रस्ताव

जब से जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 30 की घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म लगातार चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर अपना तेलुगू डेब्यू करेंगी और इसकी शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिनों ऐसी चर्चाएं थीं कि निर्माताओं ने अभिनेता सैफ अली खान को एनटीआर 30 में खलनायक की भूमिका के लिए साइन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। कोराताला शिवा के निर्देशन में तैयार हो रही यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तेलुगु समेत तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। गौरतलब है कि एनटीआर 30 को वर्ष की बहुप्रतीक्षित परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक एनटीआर की 30वीं फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी ओर, एनटीआर 30 के 2 पोस्टर सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में रोल कमजोर होने की वजह से एक्टर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि, जिसको लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। बता दें कि एनटीआर 30 में तीन विलेन दिखाई देने वाले है। विजय सेतुपति और चियान विक्रम इस मूवी में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले है।निर्देशक कोराताला शिवा यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि एनटीआर 30 सबसे बड़ी और बेहतरीन फिल्म हो। बीते एक वर्ष से वह इस प्रोजेक्ट पर जमकर मेहनत करने में लगे हुए है। मूवी को संगीत से सजाने की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के कंधों पर है। इसे 5 अप्रैल 2024 को रिलीज करने की तैयारी है। गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर को इससे पहले एसएस राजमौली की मूवी आरआरआर में आखिरी बार देखा गया था। हाल ही में मूवी के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन कर दिया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading