40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र में कट्टरता का पाठ पढ़ाने वाले मदरसों का रिव्यू होगा

भोपाल, 19 अप्रैल | मध्य प्रदेश के अवैध मदरसों और उन संस्थानों का रिव्यू कराया जाएगा, जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कही। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा, “राज्य के अवैध मदरसे, संस्थान जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जाए। कट्टरता और अतिवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।”

उन्होंने आगे कहा, सोशल मीडिया पर नजर रखें, भ्रामक खबरें, संवेदनहीन, कट्टरवाद बढ़ाने वाले कमेंट लिखने वालों को पहचानें और आवश्यक कार्यवाई करें।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के द्वारा विगत दिवस की गई अच्छी कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए कहा, शराब के अहाते बंद होने के बाद कहीं और से शराब न बिके इस पर सतत नजर रखें और कार्यवाई करें। ऐसे स्थानों को ध्वस्त करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट में हुई कार्यवाही की विशेष तौर पर प्रशंसा की। इस समीक्षा बैठक में राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा सहित मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेषक सुधीर सक्सेना आदि मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

सीडीएस की इंग्लैंड यात्राः आरएएफ वैली में तैनात होंगे भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

Newsdesk

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

Newsdesk

दिल्ली में बिहार के मजदूर की मौत को सीएम सम्राट चौधरी ने दुखद बताया, 8 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading