September 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

भुवन ‘हीर-रांझा’ सिंगल संग आने को तैयार

Bhuvan Bam to come up with ‘Heer-Ranjha’ single

मुंबई, 10 जुलाई | यूट्यूब स्टार भुवन बाम अब सिंगिंग टैलेंट से अपने फैंस को लुभाएंगे। उनके नए सिंगल का टाइटल है ‘हीर-रांझा’। भुवन ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर नए गीत का एक झलक साझा किया। ‘हीर-रांझा’ को भुवन ने लिखा, कंपोज और गाया है।

इस सांग के बारे में बात करते हुए भुवन ने कहा, “असहाय होने की भावना और घर पर रहने ने ‘हीर-रांझा’ को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना के प्रकोप के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर हैं और चाहने वालों से दूर हैं, वहीं से गीत लिखने का विचार आया।”

भुवन ने इस सिंगल को अपने घर पर ही वीडियो कॉल के माध्यम से साउंड इंजीनियर शादाब राईन और करीबी दोस्त ओमकार तम्हान के साथ 10 दिन से भी कम समय में तैयार किया।

‘हीर-रांझा’ 13 जुलाई को जारी होगा।

अन्य ख़बरें

हर किरदार में गोविंद नामदेव दमदार, अभिनेता बनने के सपने ने तय कराया एनएसडी से बॉलीवुड तक का सफर

Newsdesk

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading