November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड -19 प्रबंधन में गोवा की मदद करेंगे भारतीय सशस्त्र बल

Attari: Border Security Force (BSF) personnel take part in the beating retreat ceremony at the India-Pakistan Attari-Wagah border on the occasion of 73rd Independence Day on Aug 15, 2019.

पणजी, 11 जुलाई | भारतीय नौसेना के स्थानीय कमांडर, सेना और तटरक्षक बल ने गोवा की सरकार को राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सहायता देने के लिए अपनी सहमति दे दी है। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सशस्त्र बलों के स्थानीय कमांडरों से मुलाकात के बाद नाइक ने पत्रकारों से बात की।

नाइक ने कहा, “सीएम ने पूछा था कि क्या कोविड -19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सशस्त्र बलों से मदद मिल सकती है। लिहाजा कोस्ट गार्ड नेवी और आर्मी कमांडरों को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया गया था।”

नाइक ने कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो वे मदद के लिए तैयार हैं। चाहे वह अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने की बात हो या उनके (सशस्त्र बल) डॉक्टर, वे इसके लिए तैयार हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर वे बेड (अस्पताल) भी उपलब्ध करा सकते हैं।”

शुक्रवार को इस तटीय राज्य में कोविड -19 के 100 नए मामले सामने आए। यहां अब तक कुल 895 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment