September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : मंडला से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना कुलस्ते की कार का एक्सीडेंट

जबलपुर : मंडला से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना कुलस्ते की कार का एक्सीडेंट हों गया। इस सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी को गंभीर चोट आई है, जो कि आईसीयू में भर्ती है इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका , निजी अस्पताल में जारी है। इलाज जारी है जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना कुलस्त अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंडला से दोपहर को निकली थी जिन्हें की डुमना एयरपोर्ट से 4:00 बजे दिल्ली जाना था जैसे ही उनकी कार डुमना एयरपोर्ट के पास बंजारी माता मंदिर के पास पहुंची तभी आनंदित होकर एक पेड़ से टकरा गई इस घटना में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी वंदना के अलावा एक अन्य व्यक्ति हिमांशु के मुंह में भी गंभीर चोट आई है, इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं सभी लोगों का इलाज जबलपुर के एक निजी अस्पताल में अभी जारी है। खमरिया थाना पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर को हादसा उस समय हुआ जब तेज आंधी चल रही थी। पुलिस ने बताया कि अच्छी बात यह थी कि घटना के वक्त तुरंत ही एयरबैग खुल गए जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अभी जबलपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

अन्य ख़बरें

हरछठ पर घर-घर गूंजे पूजा के स्वर, संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत

Newsdesk

चलित न्यायालय में गोसलपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Newsdesk

बुंदेली भाषा, लोककला और संस्कृति के संरक्षण में डॉ. श्रीवास्तव का योगदान अविस्मरणीय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading