November 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

अमेरिका में फ्लू से 19 हजार से ज्यादा मौतें

लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल | सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा प्रकाशित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में इस सीजन में अब तक 2.6 करोड़ लोग फ्लू से बीमार हुए। इनमें से 2 लाख 90 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं और 19 हजार मौतें हुईं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस सीजन में अब तक देश में फ्लू से 143 बच्चों की मौतें हुई हैं।

सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में फ्लू से पीड़ित लगभग 2,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीडीसी ने सिफारिश की है कि जब तक फ्लू का प्रकोप है, तब तक 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

ट्रंप के समर्थन में मस्क ने खर्च किए 50 करोड़ डॉलर, फिर भी रिपब्लिकन उम्मीदवारों को मिली करारी हार

Newsdesk

Leave a Comment