November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा: राज्यपाल पिल्लई ने दी ईद की बधाई

पणजी, 22 अप्रैल | गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने तटीय राज्य के लोगों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक ‘ईद-उल-फितर’ सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले इस्लामी त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग रमजान के लंबे उपवास को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए स्वास्थ्य और सहनशक्ति के लिए आभार प्रकट करते हैं। ‘ईद-उल-फितर’ विश्वास, त्याग, प्रेम, करुणा, भाईचारे और एकता का भी प्रतीक है। यह न केवल भोजन का त्याग करना है, बल्कि सभी प्रकार की बुराई और अनैतिक आचरण से दूर रहना भी है।

राज्यपाल ने कहा कि गोवा पारंपरिक रूप से एक शांतिपूर्ण राज्य है, जहां विभिन्न धर्मो के लोग आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा, ईद-उल-फितर के इस पवित्र अवसर पर, मैं गोवा के लोगों से अपील करता हूं कि वे पैगंबर मोहम्मद के शाश्वत और अमूल्य संदेश से प्रेरणा लें और सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सर्वोत्तम हित में इसका अभ्यास करें।

उन्होंने कहा, इस साल ‘ईद-उल-फितर’ का जश्न हर किसी के लिए अतिरिक्त खुशी, शांति और समृद्धि लाए और लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता तथा भावनात्मक एकीकरण के बंधन को मजबूत करने में मदद करे।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

आंध्र की तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment