26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भोपाल में आसमान में छाए बादल, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी की संभावना

भोपाल, 22 अप्रैल | भोपाल में शनिवार की सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, देवास, नरसिंहपुर, शाजापुर सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों और कुछ और जिलों में आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

भोपाल में दिन के समय अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सिवनी जिले में पिछले 24 घंटे में 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल से सटे सीहोर जिले में पिछले तीन दिनों में बिजली गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से राज्य में तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है।

भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय में मौसम वैज्ञानिकों ने मुरैना, गुना, भिंड, अशोक नगर, अनूपपुर, सीधी, मंडला, टीकमगढ़, सिंगरौली, डिंडोरी, बालाघाट और सिवनी में गरज और तेज हवा चलने की भी भविष्यवाणी की है।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading