September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गढा स्थित एक शराब दुकान के आसपास जमा अतिक्रमणकारियों को वहां से हटाने की कार्रवाई की गई

जबलपुर : जबलपुर में 1 अप्रैल से शराब अहाते बंद होने के बादअब मुख्य समस्या शराब दुकानों के आसपास देखी जा रही है। जहां पर शाम होते ही खाने पीने की दुकाने सज जाती हैं। जहां लोगों को बैठकर शराब भी पीने की छूट रहती है। वही मार्ग पर हो रही इस शराबखोरी से आम जनता भी हलकान हो रही है। स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा भी लगातार इस बात की अनदेखी की जा रही है। हालांकि गाहे-बगाहे पुलिस इस पर कार्रवाई तो करती है, लेकिन थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा लगातार से मॉनिटरिंग न हो पाने के कारण समस्या जस की तस बनी रहती है। वही देर शाम लगातार मिल रही शिकायतों के चलते गढा स्थित एक शराब दुकान के आसपास जमा अतिक्रमणकारियों को वहां से हटाने की कार्रवाई करने स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल पहुंच, जिन्होंने सख्ती से क्षेत्रीय व्यापारियों को हद में रहने की नसीहत दी।वही अवैध रूप से शराब खोरी के लिए जमा अतिक्रमण को भी हटाया गया।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट ने ममता को बंगाल के श्रीरामपुर में अधिकतम 1000 कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा करने की इजाजत दी

Newsdesk

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading