26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र सरकार ने सूडान में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की

भोपाल, 25 अप्रैल | सूडान में चल रहे संघर्ष के कारण अनेकों भारतीय वहां फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के भी निवासी शामिल हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि मुसीबत में घिरे लोगों की मदद की जा सके। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मध्यप्रदेश एवं भारत के विषम परिस्थितियों में फंसे हुए नागरिकों की मदद के लिये मध्यप्रदेश शासन ने एक हेल्पलाइन प्रारंभ की है। इस हेल्पलाइन पर प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के नागरिक जो सूडान में फंसे हुए हैं और इस संकट की घड़ी में सूडान से अपने देश या प्रदेश आना चाहते हैं, सूडान में किसी भी समस्या एवं जानकारी के लिये सम्पर्क कर सकते हैं। इस व्यवस्था का नोडल अधिकारी गृह सचिव गौरव राजपूत को बनाया गया है।

सरकार ने हेल्प लाइन नंबर 91-755-2555582 जारी किया है, जिस पर सूडान में फंसे मध्यप्रदेश या भारत के नागरिक किसी भी प्रकार की मदद के लिये संपर्क कर सकते हैं।

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि मध्यप्रदेश के निवासी जिनके परिवार के सदस्य अथवा सम्बन्धी जो सूडान में मुश्किल में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर जानकारी दर्ज कराई जा सकती है।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading