September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अयोध्या में शुरू होगा बायोडीजल प्रोजेक्ट

अयोध्या, 25 अप्रैल | कचरे से बायोडीजल बनाने के दो साल के पायलट प्रोजेक्ट के लिए अयोध्या को चुना गया है। बेल्जियम की वीटो जल्द ही अयोध्या में एक प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है।

कंपनी, जिसके अधिकारियों ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है, मुख्य रूप से ‘क्लीनटेक’ और सतत विकास के क्षेत्रों में काम करती है।

पिछले हफ्ते, वीटो के एशिया-प्रशांत प्रमुख हफीज रहमान और अन्य अधिकारियों ने अयोध्या प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहले दौर की बैठक की।

उन्होंने अयोध्या नगर निगम के अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला भी आयोजित की।

नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह के मुताबिक, कंपनी शुरूआत में बायोडीजल बनाने के लिए एक टन प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करेगी।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या को पायलट प्रोजेक्ट के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि अगले साल जनवरी में राम मंदिर के खुलने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी उछाल आने की संभावना है।

इससे और कचरा पैदा होगा और कचरे का निस्तारण निगम के लिए एक प्रमुख मुद्दा होगा।

राम मंदिर के निर्माण में शामिल संस्था श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने हर महीने कई लाख भक्तों के आने का अनुमान लगाया है।

निगम अधिकारियों के मुताबिक कंपनी कचरे से कार्डबोर्ड और अन्य उत्पाद तैयार करने में भी मदद करेगी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, अगर परियोजना अयोध्या में सफल होती है, तो इसे राज्य के अन्य हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।

अयोध्या में वेस्ट मैनेजमेंट के अलावा भीड़ को मैनेज करना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

अयोध्या में भीड़ प्रबंधन पर अध्ययन करने के लिए ट्रस्ट ने रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) को अनुबंधित किया है।

आरआईटीईएस, अयोध्या में भीड़ प्रबंधन पर एक रिपोर्ट तैयार करेगा जिसे राज्य सरकार द्वारा शहर में लागू किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading