November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने जबलपुर में हाईवे जाम करने का प्रयास किया

जबलपुर : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने जबलपुर में हाईवे जाम करने का प्रयास किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने जबलपुर में हाईवे जाम करने का प्रयास किया, इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता खजरी खिरिया स्थित हाईवे पर पहुंच गए और बैनर लेकर हाइवे के बीचो बीच नारेबाजी करते हुए ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग की। इस मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें पहले तो समझाने का प्रयास किया लेकिन जब संगठन के कार्यकर्ता नहीं माने तो उन्हें हाईवे से जबरन पकड़कर सड़क के किनारे किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर अपना आंदोलन खत्म कर दिया। ओबीसी मोर्चा के संयोजक का कहना है कि बीते कई सालों से ओबीसी आरक्षण की मांग की जा रही है लेकिन सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही, जिसके चलते निजी क्षेत्रों में ओबीसी एवं एससी एसटी वर्ग के लोगों को ना तो नौकरी मिल रही है और ना ही शासन की दूसरी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने 1 महीने पहले आंदोलन का ऐलान किया था। बहरहाल पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाइश देकर आंदोलन खत्म करा दिया, वही पुलिस के साथ गाली गलौज करने वाले कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment