31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : सरकारी चिकित्सक राज्य शासन से नाराज, काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

जबलपुर : सरकारी चिकित्सक राज्य शासन से नाराज, काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, केंद्र सरकार की तर्ज पर केरियर एश्योरेंस देने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने और चिकित्सकों के कामकाज में सरकारी अधिकारियों की दखलअंदाजी बंद करने जैसी तीन सूत्रीय मांगों को लागू करने के लिए सरकारी डॉक्टर लंबे समय से राज्य शासन से मांग कर रहे हैं. फरवरी माह में इन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे तब राज्य सरकार ने इन मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया था लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी राज्य शासन ने अभी तक चिकित्सकों की इन मांगों को पूरा नहीं किया है ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सक राज्य शासन से नाराज हैं और अब मांगे पूरी ना होने पर उन्होंने एक मई को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है और इसके बाद दो मई को ओपीडी बंद करने और 3 मई से अनिश्चितकालीन काम बंद करने का निर्णय लिया है… सरकारी चिकित्सकों के संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य शासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है.

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading