34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : पाटन तहसील में सामुदायिक भवन में तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ और आग लग गई

जबलपुर : पाटन तहसील में सामुदायिक भवन में तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ और आग लग गई,

जबलपुर के पाटन तहसील में स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज धमाके के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ और आग लग गई। धू-धूकर जलते हुए ट्रांसफर को देख ग्रामीणों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। बताया जा रहा है जिस सामुदायिक भवन में आग लगी थी वहां पर रोज कुछ ना कुछ कार्यक्रम हुआ करते थे।

दमकलकर्मी अर्जुन ने बताया कि शाम को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि सामुदायिक भवन के पास ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई है, और जिस तरह से आग जल रही है उससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि जिस तरह से ट्रांसफार्मर में आग लग रही थी, अगर समय रहते हो उस पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी घटना घट सकती थी।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading