17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केदारनाथ में बर्फबारी जारी, रोकी गई यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के लिए चेतावनी जारी

केदारनाथ, 3 मई | उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद केदारनाथ धाम यात्रा स्थगितकर दी गई है। साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में मौसम अलर्ट और केदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रा पर 100 फीसदी रोक के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तीर्थ यात्री को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मौसम ठीक होते ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड में 2 और 3 मई को मौसम खराब होने के चलते तीर्थ यात्रियों से पहले ही आग्रह किया गया था, लेकिन तीर्थ यात्री धामों में पहुंच रहे थे। मंगलवार को धाम की ओर तीर्थ यात्रियों को जाने दिया गया लेकिन बुधवार को केदारनाथ धाम में रुकना संभव नहीं है।

केदारनाथ दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कि मंगलवार को दोपहर बाद ऋषिकेश और श्रीनगर से आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ठहरने को कहा गया है। यहां से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को शहरों में ही रहने को कहा गया है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की कि वे बुधवार को पुलिस का पूरा साथ दें ताकि किसी यात्री को यात्रा में कोई भी परेशानी न उठानी पड़े। मौसम खराब है इसलिए बुधवार को केदारनाथ की चढ़ाई कतई न चढ़ें। मौसम ठीक होते ही यात्रा संचालित कर दी जाएगी।

उत्तरकाशी और चमोली जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री सहित ऊंचाई तथा निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 72 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के चलते जिले में ठंड काफी बढ़ गई है। बारिश के चलते जन-जीवन खासा प्रभावित हो गया है।

उधर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। जिला प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को ज्यादा बारिश होने पर अलर्ट रहने को कहा है। मंगलवार को भी धामों में दिनभर बारिश का सिलसिला चला। पिछले तीन दिन रुक-रुक बारिश के कारण मई में भी लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading