17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजन

मानुषी छिल्लर ने तोड़ी बड़े मियां छोटे मियां का हिस्सा होने पर चुप्पी

मिस वर्ल्ड 2017 और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज से अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। काफी समय से खबरें आ रही थीं कि मानुषी एक बार फिर अक्षय के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। कहा जा रहा था कि वह अक्षय और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का हिस्सा हैं। अब हाल ही में मानुषी ने इस बारे में बात की है। 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर रुद्राणी चट्टोराज के साथ खास बातचीत के दौरान मानुषी ने बड़े मियां छोटे मियां का हिस्सा बनने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। मानुषी ने मुस्कराते हुए कहा, अगर मैं ये फिल्म कर रही हूं तो यह बहुत अच्छा होगा। इसे लेकर टाइगर उत्साहित हैं, जो भी काफी अच्छा है। अक्षय के साथ दोबारा काम करने के बारे में मानुषी ने कहा कि वह अभिनेता के साथ एक और फिल्म करना पसंद करेंगी। बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग जनवरी में शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी निर्देशक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी थी। इस फिल्म में साउथ के मशहूर सितारे पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा आलया एफ के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि वह टाइगर के साथ नजर आएंगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभिनेत्रियों के नाम को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। बड़े मियां छोटे मियां 1998 में आई डेविड धवन की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है, जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा नजर आए थे। वाशु और जैकी भगनानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में टाइगर और अक्षय पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर जारी कर क्रिसमस 2023 पर रिलीज करने का ऐलान हुआ था। टीजर में अक्षय और टाइगर एक्शन अवतार में नजर आ रहे थे। मानुषी अब जॉन अब्राहम के साथ तेहरान में एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इसके अलावा मानुषी विक्की कौशल के साथ द ग्रेट इंडियन फैमिली का भी हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभिनेत्री एक अनटाइटल्ड फिल्म वीटी 13 में वरुण तेज के साथ भी दिखाई देंगी। यह फिल्म हिंदी और तेलुगू में रिलीज होगी, जिसका पिछले महीने ही टीजर जारी हुआ था।

अन्य ख़बरें

24 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading