33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

उप्र में पेड़ से लटका मिला 4 साल का मासूम

बरेली (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाई | अलीगंज इलाके में अपने घर से लापता हुए चार वर्षीय लड़के का शव एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने कहा है कि उसके चेहरे पर चोटों के निशान हैं। बच्चे के सोमवार को लापता होने के बाद उसी दिन उसका शव इस हालत में मिला।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़के का संभवत: पहले यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में मार दिया गया। जानकारी मिलते ही बरेली एसएसपी शैलेष पांडे मौके पर पहुंचे।

पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस व्यक्ति की साइकिल और चप्पल घटनास्थल के पास पाए गए थे।

संदिग्ध की पहचान प्रेमपाल के रूप में हुई है और उसकी तलाश जारी है।

एसएसपी शैलेश पांडे के अनुसार, “25 वर्षीय संदिग्ध प्रेमपाल अपने एक रिश्तेदार के साथ पीड़ित के घर आया था। सोमवार सुबह वह लड़के के साथ खेल रहा था इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए। शुरू में परिवार ने सोचा प्रेमपाल ने उनके लड़के का अपहरण कर लिया है लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें अपने बेटे का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला।”

उन्होंने आगे कहा कि हत्या के पीछे का मकसद यौन उत्पीड़न है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि करने के लिए शव परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading